फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्तर्राज्यीय अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
पटहेरवा पुलिस ने क्रेजी रोमियो शराब के साथ ट्रक चालक को पकड़ा। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पांच लाख की अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

कुशीनगर। पटहेरवा पुलिस ने लबनिया के पास ढाबे के निकट डीसीएम पर लदी 260 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पुलिस को कई महत्वूपर्ण जानकारियां दी हैं।
एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि इंस्पेक्टर पटहेरवा आनंद कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ घेरेबंदी कर डीसीएस पर लदी 260 पेटी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर की पहचान लेखराज पुत्र जयभगवान निवासी गन्नौर थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई। 260 पेटियों में कुल 12480 बोतल क्रेजी रोमियो ब्रांड की शराब बरामद हुई। इसकी कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह बरामद शराब को बिहार ले जा रहा था। अवैध धंधे से जुडे़ कुछ अन्य तस्करों के बारे में भी जानकारी दी है। उसके आधार पर पुलिस आगे भी काम करेगी। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

169 वाहनों से 73 हजार शमन शुल्क वसूला
पडरौना। बृहस्पतिवार को एआरटीओ की तरफ से अभियान चलाया गया। इसमें 169 वाहनों से 73 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
एआरटीओ संदीप कुमार पंकज ने कहा कि यातायात नियमों के पालन करने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इसके लिए प्रशासन के लिए जिले में अभियान चलाकर हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। 169 वाहनों की जांच कर 73 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें