फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात महिला का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के किनारे मिली महिला की लाश
विज्ञापन

काठकुइयां। कुबेरस्थान क्षेत्र के सेमरा हरदो गांव के पास दुदही-पडरौना मार्ग पर पेट्रोल पंप से पश्चिम सड़क के किनारे महिला की लाश मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला के सिर में चोट के निशान हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

कुबेरस्थान क्षेत्र के सेमरा हरदो गांव स्थित पेट्रोल पंप के पश्चिम दुदही-पडरौना मार्ग पर बुधवार की रात महिला के शव मिलने की सूचना पर यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में थाने की पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। गुरुवार को पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। एसओ राम अशीष यादव ने बताया कि महिला हरे रंग की छींटदार साड़ी पहनी थी। उसके सिर में चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया हादसे में मौत होना प्रतीत हो रहा है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें