फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों पर मुकदमा दर्ज होगा

Tue, 09 Feb 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अंतर्गत विकास खंड सुकरौली और मोतीचक के कई गांवों का मंगलवार को डीएम ने दौरा कर विकास कार्यों की हकीकत देखी।
विज्ञापन


गांव में आरसीसी की खराब स्थिति, गंदगी, जलनिकासी आदि समस्याओं के लिए डीएम ने सेंदुआर और लोहझार के प्रधानों को नोटिस भेजने का निर्देश सीडीओ को दिया। साथ ही सीसी रोड पर अतिक्रमण करने वालों पर एफआईआर का निर्देेश दिया।


डीएम करीब 11 बजे सुकरौली विकास खंड के लोहिया गांव पिपरा हुमेल पहुंचे। इस गांव में 11 फरवरी को मंडलायुक्त का कार्यक्रम निर्धारित है। इसको लेकर डीएम ने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। यहां के बाद डीएम लोहिया गांव सेंदुआर का निरीक्षण करने पहुंचे। गांव में निर्मित सीसी रोड पर अतिक्रमण देख डीएम ने अतिक्रमण करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



सीसी रोड के निर्माण में गुणवत्ता में कमी मिलने पर आरईएस के अभियंता टीएन सिंह को उसे ठीक कराने के लिए कहा। गांव में शौचालयों की स्थिति से भी डीएम असंतुष्ट नजर आए। गांव में शिकायत मिलने पर डीएम ने तेलिनिया टोला पर सर्वे कराने का भी आदेश बीडीओ को दिया।

करीब एक घंटे तक गांव में रहने के बाद डीएम लोहझार में पहुंचे। गांव में आंगनबाड़ी भवन नहीं होने पर डीएम ने प्रस्ताव भेजने का बीडीओ का निर्देश दिया। साथ ही सार्वजनिक गड्ढे पर किये गये अतिक्रमण को शीघ्र हटवाने तथा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ तहसीलदार हाटा को कार्रवाई का निर्देश दिया।

डीएम तीन बजे के करीब मोतीचक ब्लाक के लोहिया गांव तेलगांवा पहुंचे। जहां गांव वालों ने पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप ग्राम पंचायत की खाली जमीन पर अनधिकृत कब्जा होने की शिकायत हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें