फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में पत्नी की मौत, पति गंभीर

Fri, 30 May 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के रामपुर बगहा खास के पश्चिम रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक 41 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक पति की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिला महराजगंज थाना क्षेत्र श्यामदेउरहवा नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 10 निवासी सुनील वर्मा (45) पत्नी रानी देवी (41) के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल के लिए रामकोला आए थे। वहां से बुधवार की देर रात घर लौट रहे थे। अभी वे रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर रामपुर बगहा खास गांव के पश्चिम मुर्गी फार्म के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। मौजूद लोगों की सूचना पर आई पीआरबी पुलिस ने घायलों को रामकोला सीएचसी ले गई, रानी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें