फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सांसद के पैतृक गांव में पत्नी, बेटी और बहू ने जनता के प्रति जताया आभार

Wed, 05 Jun 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। भाजपा सांसद विजय कुमार दुबे को दूसरी बार मिली जीत की खुशी उनके परिवार के चेहरे पर साफ झलक रही थी। मठिया बुजुर्ग गांव में उनके पैतृक आवास पर मौजूद लोग व बच्चे भाजपा का झंडा लेकर नारा लगाते हुए खुशी का इजहार कर रहे थे। मंगलवार को कुशीनगर लोकसभा सीट के मतों की गिनती शुरू हुई और शुरू से ही विजय दुबे बढ़त बनाए रहे। जैसे-जैसे चुनाव परिणाम के रुझान आते रहे गांव के लोगों की उत्सुकता भी बढ़ती रही, शाम को दरवाजे पर मौजूद लोगों ने नारेबाजी के साथ जिंदा बाद के नारे लगाएं। इन लोगो का कहना था कि हम सभी के लिए गर्व की बात है कि दुबारा जीत मिली है। इस दौरान उमेश खरवार, कपिल, मार्कंडेय, हरेंद्र शर्मा, दुर्गेश्वर, बलवंत, श्रीकिशुन, श्यामु, दुखी, पंकज, रामलखन, अनिल, किशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
जीत का श्रेय शीर्ष नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और जनता को : रंजना दूबे

सांसद विजय दूबे की पत्नी रंजना दूबे मठिया स्थित अपने घर पर अपनी पुत्री व बहू के साथ मौजूद थी और मतगणना से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर बनाई रखी। जब जीत की खबर मिली तो वे भावुक हो गईं। इसका श्रेय उन्होंने कुशीनगर की जनता व पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ताओं को दिया। कहा कि क्षेत्र के विकास पर जनता ने जो दोबारा विश्वास जताया है, इससे और जिम्मेदारी बढ़ गई है।

युवा वर्ग से जो समर्थन मिला वह अद्भुत: रक्षिता।
सांसद विजय दूबे की पुत्री रक्षिता ने पिता के दुबारा जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि क्षेत्र की देवतुल्य जनता विशेषकर युवाओं का भरपूर समर्थन मिला, हमारे पिता का मानना है कि युवाओं के शिक्षा व रोजगार के अधिक से अधिक व्यवस्था होनी चाहिए, काफी काम हुए भी हैं अब दोबारा से मेरे पिता को सेवा करने का मौका मिला है तो जो भी अधूरे कार्य है सब पूरा होंगे।
विज्ञापन


-
नारी शक्ति का समर्थन अतुलनीय : अलका दूबे


सांसद विजय दूबे की पुत्र बधू अलका दूबे ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की वजह से महिला अब घर से बाहर निकल कर नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इस मतदान में महान महिला मतदाताओं ने जिस तरह से समर्थन दिया है वह अतुलनीय है। क्षेत्र की सभी सम्मानित मतदाताओं से भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें