फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अवैध संबंध के शक में पत्नी पर फावड़े से किया हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सपहा। कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर रात पति ने अपने पत्नी पर अवैध संबंध के शक में फावड़े से हमला कर दिया। घायल महिला का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने मामा के यहां रह रही थी। रविवार देर रात उनका 36 वर्षीय पति वहां पहुंचा। रिश्तेदारों ने बताया कि पति-पत्नी आपस में विवाद करने लगे। पति पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए पति ने मारपीट शुरू कर दी। इस बीच पास में रखे फावड़े से पति ने पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से पत्नी अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और भागने का प्रयास कर रहे आरोपी पति को दबोच लिया। आनन-फानन में लोग घायल महिला को कसया सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाॅक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलज रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। रविवार रात पत्नी से मिलने पहुंचा था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने फावड़े से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष कसया इत्यानंद पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें