फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेमी के साथ जाने से रोका तो फंदा लगाकर महिला ने दी जान

Fri, 12 Jan 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। कस्बा के वार्ड तीन में बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे प्रेमी के साथ जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। कुछ देर बाद पत्नी ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के सूचना पर पहुंची विशुनपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड तीन सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर निवासी तारकेश्वर कुशवाहा ने बताया कि वह बाहर रहता है। घर पर सब्जी की खेती होती है। गौरीश्रीराम निवासी एक युवक सब्जी बेचने का कार्य करता है। सब्जी खरीदने आता था। उसकी पत्नी नीतू कुशवाहा से उस युवक का प्रेम प्रसंग हो गया। बार-बार मोबाइल और सिमकार्ड खरीद कर देता था। इसको लेकर कई बार पंचायत हुई। करीब चार माह पहले दोनों को खेत में मिलते हुए पकड़ा गया। प्रेमी को थाने सुपुर्द किया तो पुलिस ने उसे पाबंद किया। उधर, पत्नी उसके साथ जाने के लिए जिद कर रही थी। बृहस्पतिवार को पत्नी छोटे बच्चे को लेकर प्रेमी के जाने की जिद पर अड़ गई। पति विरोध किया, तो पति-पत्नी में विवाद हो गई। इसके बाद वह बाजार चला गया। इधर पत्नी ने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पति की सूचना पर पहुंचे विशुनपुरा एसओ रामसहाय चौहान ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीडीआर निकाल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें