फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पत्नी को भगा ले गया युवक तो पति ने उसकी नानी को किया अगवा

Tue, 14 Oct 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपहा। कसया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला का रविवार की शाम स्कार्पियो सवार युवक ने अपने साले और सास की मदद से अपहरण कर लिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने हाईवे पर पकवाइनार के पास से अपहृत महिला को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, इसमें शामिल स्कार्पियो को भी पुलिस जब्त कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जिस महिला को उन्होंने अगवा किया था उसका नाती गुजरात के अहमदाबाद में पड़ोस में रहता था। आरोपी ने युवक की पत्नी को दो बच्चों संग प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। पत्नी को पाने के लिए युवक ने उसकी नानी को अगवा किया था।

पुलिस की जांच में पता चला कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है। बस्ती जिले का रहने वाला अपहरणकर्ता की पत्नी का कसया थाना क्षेत्र में अपने ननिहाल में रहने वाले युवक से अवैध संबंध था। कुछ दिन पूर्व युवक के साथ अपने दो बच्चों को लेकर महिला घर से भाग गई। पत्नी को लेकर भागने वाले युवक की तलाश में महिला के पति ने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन


रविवार को पति अपने साले और सास के साथ अपहर्ता युवक के ननिहाल में स्कार्पियो से पहुंचा। तीनों आरोपी बिना कुछ बताए युवक के 58 वर्षीय नानी को स्कार्पियो में जबरन बैठा लिए। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से किया। पुलिस केस दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई। सोमवार को दोपहर में पुलिस ने एनएच 28 के पास पकवाइनार पकड़ीहवा नहर के पास ले जाते समय पीछा कर महिला को बरामद कर लिया।

सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी बस्ती के रहने वाले हैं। एक बुजुर्ग महिला का अपहरण किया था। आरोपी की पत्नी को उसका नाती लेकर भाग गया है। इस लिए वह ऐसा किए थे। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें