फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कसया में मिठाई दुकानों की जांच की

Tue, 14 Oct 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। एसडीएम कसया डा. संतराज सिंह बघेल और फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से नगर में मिठाई की दुकानों की जांच किया। जिसमें 6 दुकानों से 22 सामानों का नमूना लिया गया। एसडीएम के नेतृत्व में टीम नगर के बस स्टेशन पहुंची और वहां दो मिठाई की दुकानों के भंडारण में साफ-सफाई नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। 17 अक्टूबर सुधार करने का निर्देश दिया। दुकानों के सामने फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने का निर्देश दिया।एसडीएम ने चेतावनी दी कि मिठाई के स्वच्छता व गुणवत्ता में शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानदार अपने प्रतिष्ठान का स्वच्छ रखें। उन्होंने कहा कि त्योहार का समय चल रहा है। ऐसे में मिलावट की शिकायत मिलने पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें