पडरौना। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जारी बूंदाबांदी और ओलावृष्टि अब थमेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अब धूप खिलने से लगातार पारा चढ़ेगा और गर्मी बढ़ेगी। रविवार को सुबह से शाम तक मौसम सुहाना बना रहा। इससे धूप में थोड़ी गर्माहट महसूस की गई।
जिले के विभिन्न इलाकों में पिछले दिनों से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से जारी बूंदाबांदी और ओलावृष्टि अब थमेगी। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब धूप खिलने से लगातार पारा चढ़ेगा और गर्मी बढ़ेगी। बीते दो दिनों में प्रदेश में हुई बूंदाबांदी और हवा के असर से ज्यादातर इलाकों में रविवार को सुबह-शाम तो मौसम सुहाना रहा लेकिन दोपहर में धूप में गर्माहट महसूस की गई।
जिले में सोमवार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों में जिले में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ऐसे में पूर्वानुमान है कि मौसम का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार भी जा सकता है।