फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : आज फिर बारिश के आसार

Sun, 25 May 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। आगामी दिनों में फिर से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। अभी मौसम में नमी बनी हुई है। पिछले दो दिन से धूप छांव का सिलसिला जारी है। आसमान पर फिर से हल्के बादल छाए हुए हैं, जिस कारण से मौसम बदला हुआ है। रविवार को जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले के पर्यावरण में अभी मौसम में नमी बनी हुई है। कहीं पर बारिश के साथ हवा में भी गर्मी का असर कम दिखाई दे रहा है। अभी आगामी दो-तीन दिन में फिर से मौसम में बदलाव की संभावना है। रविवार को सुबह के समय आसमान पर बादल छाए रहे, जिस कारण से सुबह में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिनभर मौसम में बदलाव की संभावना है और एक से दो डिग्री तक तापमान बढ़ गया, जिससे लोगों को दोपहर बाद उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 28 मई तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जारी इस पूर्वानुमान अवधि में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि होने वाली बारिश जिले के अलग-अलग हिस्सों में होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें