पडरौना। विद्युत उपकेंद्र टेकुआटार के लिए निर्माणाधीन 11केवी लाइन संबंधी काम को लेकर रामकोला उपकेंद्र के मिश्रौली फीडर के मेहदीगंज सेक्शन से जुड़े गांवों की बिजली सप्लाई रविवार को आठ घंटे ठप रहेगी। सेकेंडरी वर्क्स कुशीनगर के जेई मनीष कुमार ने बताया कि 25 मई को रामकोला उपकेंद्र के मिश्रौली फीडर के मेहदीगंज सेक्शन से जुड़े गांवों सनेरा माल छपरा, सुनेहा, अडरौना, मांडेराय, पकड़ी बांगर, पकड़ी बांगर टोला, अब्दुल चक, चोटी टोला कुसमी की बिजली सप्लाई 9 से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।
छह घंटे ठप रहेगी कुबेरस्थान उपकेंद्र से बिजली
पडरौना। कुबेरस्थान उपकेंद्र पर लाइन आइसोलेटर संबंधी काम को लेकर कुबेरस्थान उपकेंद्र की बिजली सप्लाई रविवार को छह घंटे ठप रहेगी। उक्त जानकरी सेकेंडरी वर्क्स कुशीनगर के जेई मनीष कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 25 मई को 11 से शाम पांच बजे के बीच आइसोलेटर एवं सीटी संबंधी कार्य किया जाएगा।