फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पडरौना नगर के छावनी स्थित ओवरहेड टैंक का जल गया था मोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीस घंटे से अधिक समय तक पेयजल के लिए परेशान रहे लोग
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। शहर के छावनी मोहल्ले में लगे ओवरहेड टैंक के पंपहाउस की मोटर खराब होने से 30 घंटे से अधिक समय तक पेयजल आपूर्ति ठप रही। इस वजह से छावनी, बलुचहां, लाला टोला के लगभग तीन हजार लोग पेयजल के लिए परेशान रहे। नगरपालिका के कर्मचारी मोटर की मरम्मत कराकर शाम को पेयजल आपूर्ति शुरू किए। इस बीच लोगों को पीने के पानी से लेकर कपड़े धोने और अन्य जरूरतों के लिए काफी परेशान होना पड़ा।
पडरौना शहर के शिवसागर कॉलोनी स्थित पोखरे के बगल में ओवरहेड टैंक बना है, जहां से छावनी पूर्वी, रफी अहमद किदवई नगर, गायत्रीनगर, लाला टोला और बलुचहां के लगभग तीन हजार लोगों को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। सोमवार की सुबह इसका मोटर जल जाने के कारण पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। जिनके घरों में टैंक नहीं लगे हैं, उनमें ज्यादादार लोग तो साधारण हैंडपंप और आरओ वाटर से ही किसी तरह काम चला रहे थे। इसके अलावा जिन घरों में खुद के मोटर से टैंक में पानी भरकर जरूरतें पूरी की जाती हैं, वह भी खाली हो गए थे।
विज्ञापन

छावनी के शेषनाथ शर्मा, भोलू, नन्हे सहित अन्य लोगों ने बताया कि सोमवार को सुबह से ही पानी की समस्या से जूझना पड़ा है। इसकी शिकायत नगरपालिका प्रशासन से की गई, जिसके बाद से मरम्मत शुरू कराई गई।
मंगलवार को नगरपालिका चेयरमैन विनय जायसवाल के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल नगरपालिका कर्मचारियों के साथ पहुंचकर पंपहाउस के मोटर की मरम्मत करा रहे थे। शाम पांच बजे के बाद पानी की आपूर्ति शुरू हो सकी। उन्होंने बताया कि मोटर जल जाने से पानी की आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान अशोक कुमार, यशवंत, पंप चालक अनुज श्रीवास्तव, राकेश, राजभवपन, संदीप, कुंदन सिंह, धर्मेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

नगरपालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल ने बताया कि मोटर जल गया था, उसकी मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी गई है। मोटर काफी गहराई में होने के कारण मरम्मत में समय लगा है। कुछ केबिल और पाइप भी अलग से डाली गई है ताकि बार-बार की लिकेज और फाल्ट की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें