फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओवरहेड टैंक से नहीं शुरू हुई पानी की आपूर्ति

Tue, 18 Feb 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दुदही क्षेत्र के अमवखास के टोला बरवापट्टी में करीब आठ वर्ष पहले बने ओवरहेड टैंक से अब तक पानी आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। इसके चलते लोग दूषित पानी पी रहे हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने टंकी से पानी आपूर्ति शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

करीब आठ वर्ष पहले अमवाखास ग्रामसभा के टोला बरावापट्टी में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया गया। इस ओवरहेड टैंक से क्षेत्र के बरवा पट्टी, कैथवलिया, खैरटिया, गोबरहा, पिपरही, नंदपुर, उल्टाहवा, दशहवा के लोगों को पानी आपूर्ति की जानी थी, लेकिन अब तक यह शुरू नहीं की गई। इसके चलते गांव के लोगों को घर में लगे साधारण नल का पानी पीना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने नाराजगी जताते हुए ओवरहेड टैंक से पानी आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
इस संबंध में जल निगम के जेई सुमित कुमार वर्मा ने बताया कि पानी आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन गलत लगा दी गई। उसको सही कराया जा रहा है। शीघ्र ही पानी आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें