फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बहता सड़क पर, दुर्गंध बीच रहते लोग

Wed, 17 Jan 2018 12:57 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
गंदगी - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
तमकुहीराज। चारों तरफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान चलाकर शहर और गांवों को साफ रखने का प्रयास चल रहा है लेकिन तहसील मुख्यालय पर ही जल निकासी न होने से लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। मुहल्ले में रहने वाले तो गंदगी और दुर्गंध के बीच रहने को मजबूर हैं। इसके बावजूद प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


यहां जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। कई बार लोगों ने नालियों की मरम्मत करने की मांग की लेकिन आश्वास के बावजूद अब तक नालियों का निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हुआ। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

 तमकुहीराज सहित गुदरी मुुहल्ला, खानसामा टोला, पुरानी तमकुही आदि में जल निकासी के लिए नालियां बनी हैं। इनकी सफाई नहीं होने एवं दुकानदारों की ओर से नालियों में फेंके जा रहे कूड़ा एवं प्लास्टिक के कचरे के चलते नालियां जाम हो गई हैं। वहीं खानसामा टोला में बनी नाली के मुहाने को तो पिछले दिनों तहसील प्रशासन ने बंद करा दिया था। उस समय यह बताया गया था कि दूसरी तरफ से नाली के पानी की निकासी कराई जाएगी।  वह नाली अब तक नहीं बनाई गई। जलनिकासी न होने दुर्गंध निकलती है, जिससे वहां के लोगों को रहना मुश्किल होता है। तमकुहीराज के सूरज पटेल, राजेश गुप्ता, नरेंद्र चौहान, बबलू सिंह, चिंटू पटेल, सागर यादव, हरिकेश यादव, बलिराम ठाकुर, सूरज गोंड, राजकुमार आदि ने तत्काल नाली की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीओ पंचायत लाल चंद प्रसाद का कहना है कि बजट आ गया है। जल्द ही नालियों की मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही सफाई कार्य भी जल्द होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें