फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घरों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 08 Oct 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुमही बुजुर्ग में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश और तालाब का पानी लोगों के घर में घुस गया है। इससे नाराज गांव के लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दिया। सूचना पर आए हलका लेखपाल ने जलभराव की जानकारी ली।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे गांव के लोगों ने कहा कि गांव के बीच में तालाब है। उसमें लोगों के घर से निकाला गंदा पानी एकत्र होती है। शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश से तालाब में बारिश और लोगों के घर से निकला पानी एकत्र होने से पोखरा ओवरफ्लो हो गया है।
इसके बाद गांव के लोगों ने कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की, लेकिन उनकी तरफ से कोई प्रयास नहीं किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेताया कि यदि गांव में शीघ्र जलनिकसी के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना पर आए हलका लेखपाल ने लोगों के घर में घुसे पानी का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दोरान अबू सलाम, मंसूर शाह, जितेंद्र जायसवाल, सईब शाह, गुलशन शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें