फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: माइनर ओवरफ्लो होने से घर में घुसा पानी

Mon, 08 Jan 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। नरायनपुर माइनर में पानी आते ही ओवरफ्लों हो गया। इससे निकला पानी आसपास लोगों के घरों में पानी घुस गया। लोगों की सूचना पर सिंचाई विभाग ने माइनर में पानी कम कराया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नरायनपुर से होकर निकली माइनर लक्ष्मीपुर, मथौली, लोहेपार, गौनरिया, सतभरीया, देवरार पिपरा में जाकर मिलती है। नहर में हेड से टेल तक पानी पहुंचाने के लिए माईनर में पानी छोड़ा गया तो, माइनर मथौली कस्बा के पास ओवरफ्लो हो गया। इसमें पानी इतना अधिक था कि इसके किनारे बसे छोटे लाल गौड़, गौतम, नरसिंह, चंद्रशेखर राव, बलदाऊ पांडेय, कुटुंब पांडेय आदि के मकान में घुस गया। लोगों की सूचना पर सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों ने माइनर में पानी कम कराया तब जाकर बहाव कम हुए, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ आदित्य यादव ने बताया अभी तत्काल पानी कम कराया हूं। पानी कम होने पर ओवरफ्लो काम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें