फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर में सो रहे युवक की गला रेत कर हत्या

Sun, 07 Jan 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलका पट्टी में घर में सो रहे युवक की शुक्रवार की रात गल्ला रेत कर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह छोटे भाई की पत्नी उन्हें जगाने गई तो चौकी पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के तिलकापट्टी निवासी शर्मा निषाद (30) पुत्र कृपाल गांव के पास नहर की पटरी के किनारे झोपड़ी डाल कर पत्नी और पांच बच्चों के साथ रहते हैं। वह करीब पांच माह पहले बाहर से कमा कर आए थे। शुक्रवार को उनकी पत्नी बच्चों के साथ मायके जुगनी गांव चली गई थी। शर्मा निषाद रात में भोजन कर सो गए। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे उनके छोटे भाई की पत्नी जगाने गईं, तो पैर की तरफ से शरीर बोरी से ढका मिला। उनका शरीर शव खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था।
उन्होंने शोर मचाते हुए इसकी जानकारी ससुर समेत परिवार के अन्य लोगों को दी। परिजनों की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान व गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। शर्मा निषाद की गर्दन करीब 90 प्रतिशत काट दी गई थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर एएसपी रितेश कुमार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया। एएसपी ने बताया कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। इसकी जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। अन्य विधिक कार्रवाई भी की जा रही है। शीघ्र ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें