फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दूसरी शादी कर रहा था, पत्नी ने पुलिस से पकड़वाया

Sat, 26 Nov 2022 10:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

हाटा नगरपालिका क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक ने कुछ वर्ष पहले आर्केस्ट्रा में काम करने वाली नर्तकी से शादी की थी। उससे उसके दो बच्चे भी हैं। शुक्रवार को युवक हाटा नगर के विश्वकर्मा मंदिर के धर्मशाला में दूसरी शादी रचा रहा था। फेरे की तैयारी हो रही थी। उसी समय पुलिस के साथ एक महिला पहुंची।
 
विज्ञापन
शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र शुक्रवार की शाम को हाटा नगर के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में धर्मशाला में एक युवक शादी के फेरे लेने ही वाला था कि पुलिस पहुंच गई। पुलिस, दूल्हा सहित परिवार के अन्य लोगों को पकड़कर थाने ले आई। बताया गया कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी से दो बच्चे भी हैं। उसके बाद भी वह दूसरी शादी करने जा रहा था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हाटा नगरपालिका क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक ने कुछ वर्ष पहले आर्केस्ट्रा में काम करने वाली नर्तकी से शादी की थी। उससे उसके दो बच्चे भी हैं। शुक्रवार को युवक हाटा नगर के विश्वकर्मा मंदिर के धर्मशाला में दूसरी शादी रचा रहा था। फेरे की तैयारी हो रही थी। उसी समय पुलिस के साथ एक महिला पहुंची।

उसने बताया कि दुल्हा बना युवक उसका पति है। उसके रहते वह दूसरी शादी कर रहा है। उसके दो बच्चे भी हैं, उनका क्या होगा। इसके बाद वहां कानाफूसी शुरू हो गई। घराती-बराती इधर उधर खिसकने लगे। पुलिस, दूल्हा बने युवक और कुछ अन्य लोगों को लेकर थाने लेकर चली गई। दूल्हे की दूसरी शादी की हसरत अधूरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि पहली पत्नी ने तहरीर दी है। उसके आधार पर शादी रोकवा दी गई है। कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें