फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओपीडी भवन माह के अंत तक हैंडओवर करने की चेतावनी

Sun, 10 Nov 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अफसरों की बार-बार चेतावनी के बाद भी मेडिकल कॉलेज के ओपीडी भवन अधूरा है। शनिवार को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया और अधूरे कार्यों को नवंबर के अंत तक पूरा कर हैंडओवर करने की हिदायत दी। एकेडमिक ब्लॉक में चल रही एमबीबीएस की पढ़ाई के बारे में प्राचार्य डॉ. आरके शाही और सीएमएस डॉ. एचएस राय से जानकारी ली। तय समय पर भवन का कार्य पूरा नहीं करने पर तीन करोड़ से अधिक कार्यदायी संस्था पर जुर्माना भी लग चुका है।
विज्ञापन

हरखा में मेडिकल कालेज के एकेडमिक ब्लाक का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जबकि रविंद्र नगर धूस में भवन अधूरा है। फरवरी में भवन तैयार कर हैंडओवर करना था, लेकिन कार्यदायी संस्था की उदासीनता से नहीं हो पाया। मई तक कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ने समय लिया था, बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। इसके चलते ओपीडी का विस्तार नहीं हो पा रहा है और रोगियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार को कमिश्नर, डीएम, एसपी ओपीडी भवन में पहुंचे। दूसरी मंजिल पर कई निर्माण कार्य अधूरे मिले। प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि तय समय पर निर्माण पूरा नहीं होने से एक साल विलंब से पढ़ाई शुरू हुई। ओपीडी भवन का निर्माण पूरा करने के लिए कई बार कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा जा चुका है। कमिश्नर ने टीएनटी कक्ष, एसएनसीयू कक्ष, यूएसजी कक्ष, रेडियोलॉजी कक्ष, एमआरआई स्कैन एक्स-रे कक्ष, एक्स रे कक्ष, कैजुअल्टी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, माइनर ओटी, ओपीडी क्षेत्र जनरल सर्जरी ओपीडी की कमियों को अविलंब पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें