फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नकाबपोश बदमाशों ने गला रेतकर बेटी को मार डाला, पिता पर भी हमला

Sun, 10 Nov 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया के नौका टोला में कमरे में सो रही 15 वर्षीय किशोरी की नकाबपोश तीन बदमाशों ने शुक्रवार की रात गला रेतकर हत्या कर दी। आहट पाकर पिता की नींद खुली तो उन्होंने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। बदमाशों ने पिता पर भी वार कर दिया। जब तक लोग जुटते, तब तक बदमाश फरार हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया। किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। फाेरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाया। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम सभा नौरंगिया के नौका टोला निवासी जयनारायण सिंह के घर के सभी लोग छठ पर्व पर रिश्तेदारी में गए थे। घर पर सिर्फ जय नारायण सिंह अपनी छोटी पुत्री प्रिया सिंह के साथ थे। शुक्रवार की देर शाम दोनों भोजन करने के बाद सोने चले गए। पुत्री अपने कमरे में सो रही थी और पिता बरामदे में सो रहे थे। आधी रात करीब एक बजे कमरे में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने गला रेतकर प्रिया की हत्या कर दी।

चीख सुनकर पिता की नींद खुली और वे कमरे की तरफ गए तो नकाबपोश तीन बदमाशों ने उनके ऊपर भी सात जगहों पर हमला कर दिया। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर गांव आई पुलिस ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एएसपी रितेश कुमार सिंह, खड्डा सीओ उमेशचंद भट्ट, एसएचओ हर्षवर्धन सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल पिता को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

किशोरी के भाई ने संदेह के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामले में केश्वर सिंह, किशोर कुशवाहा व मदन सिंह के खिलाफ हत्या समेत अन्य सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स की तैनाती गांव में की गई है।

0
मृतका के भाई की तहरीर पर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर जांच में जुटी है। संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। -रितेश कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें