कृष्णा हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए करेंगे घेराव
मेहंदीगंज। सपा नेता व पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने सराफा व्यवसायी कृष्णा वर्मा हत्याकांड के शीघ्र पर्दाफाश की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में अपराधी नहीं पकड़े गए तो सपा रामकोला थाने का घेराव करेगी।
बृहस्पतिवार को मेहदीगंज चौराहे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राधेश्याम सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में लूट और अपराध चरम पर है। इस सरकार में व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। दुकान से घर लौट रहे सराफा व्यापारी कृष्णा वर्मा की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस अब तक बदमाशों को नहीं पकड़ पाई है। अगर एक सप्ताह में मामले का खुलासा करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो रामकोला थाने का घेराव किया जाएगा।