गैगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त के साथ हनुमानगंज पुलिस।
- फोटो : KUSHINAGAR
खड्डा में गैंगेस्टर एक्ट व पशु क्रूरता अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त फिरोज को हनुमानगंज पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर चालान किया है। फिरोज बंजारा पर कुशीनगर व महराजगंज जनपद में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
बृहस्पतिवार की शाम हनुमानगंज के एसओ जेपी पाठक को खबर मिली कि पशु तस्करी करने वाले गिरोह का सदस्य जरलहिया गांव के पास मौजूद है। इसकी सूचना पर एसओ जेपी पाठक, एसआई राजेंद्र राय, महेंद्र चौधरी ने पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिसकर्मियों ने फिरोज को दौड़ाकर पकड़ा और तलाशी ली तो उसके पास से देशी तमंचा (कट्टा) व कारतूस बरामद हुआ।
एसओ ने बताया कि पकड़े गए फिरोज पुत्र सिकन्दर निवासी ग्राम डोमनछपरा थाना खड्डा पर महराजगंज जनपद के कोठीभार, निचलौल, घुघली आदि के अलावा जिले में खड्डा व कप्तानगंज थानों में पशु तस्करी समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।