फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोवध और हत्या की कोशिश का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कसया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम व हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को भलुही मदारी पट्टी से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कसया पुलिस ने रविवार को वांछित अभियुक्त साबिर अली निवासी नरहवा (अहिरौली दुबौली) ताकिया टोला थाना गोपालपुर, जनपद गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2021 में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना हाटा में प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई में एसएचओ आशुतोष सिंह, एसआई गौरव श्रीवास्तव, कांस्टेबल रत्नाकर सिंह, उमाशंकर यादव, आलोक कुमार, देवीदीन सिंह चौहान, अतुल कुमार, करमवीर यादव की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें