पंद्रह हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा(कुशीनगर)। सोमवार की सुबह हाटा कोतवाली पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता पाई। पुलिस ने भुजौली नगर के पास से आरोपी को कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है।
कोतवाल कमलेश सिंह ने बताया कि हाटा कोतवाली में कई मुकदमों का आरोपी बदमाश श्याम मोहन निषाद के भुजौली नहर के पास मौजूद होने की खबर मिली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम उस जगह पर पहुंची और घेराबंदी कर श्याम मोहन निषाद निवासी रामलक्षन थाना रूद्रपुर जिला देवरिया को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कटटा और कारतूस बरामद हुआ। श्याम मोहन के खिलाफ आर्म्स एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा हाटा कोतवाली में पहले से दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।