फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घंटों इंतजार फिर भी नहीं मिल रहा सिलिंडर

Fri, 01 May 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सेवरही में गैस सिलिंडर लेने के लिए जुटी उपभोक्ताओं की भीड़।संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
तमकुहीरोड। क्षेत्र में एलपीजी वितरण केंद्रों पर रसोई गैस की किल्लत बरकरार है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से आपूर्ति बढ़ाए जाने की मांग की है। स्थिति यह है कि वितरण केंद्रों पर गैस की आपूर्ति होने की जानकारी होते ही उपभोक्ताओं की भीड़ जुट जा रही है। लेकिन सीमित आपूर्ति के चलते कुछ ही उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिल पा रहा है,बाकी उपभोक्ता बिना गैस सिलिंडर ही वापस मायूस होकर लौट जा रहे हैं। सेवरही क्षेत्र में इंडेन व एचपी की तीन गैस वितरण केंद्र संचालित हैं। जहां से उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति की जा रही है। लेकिन महीनों से चल रही रही किल्लत के बीच परेशानी बढ़ी हुई है। हालात यह है कि गैस सिलिंडर की गाड़ी आने की जानकारी होते ही
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की भीड़ जुट जा रही है। घंटों इंतजार के बाद जब बारी आ रही है तो गैस सिलिंडर ही कम पड़ जा रहे हैं,ऐसे में उपभोक्ता बिना गैस के ही लौटने को मजबूर हो गए हैं। उनकी मांग है कि प्रशासन को गैस की आपूर्ति बेहतर करवाकर लोगों की परेशानी को दूर किया जाए। रविंद्र यादव, पारस निषाद, मनोज गुप्ता, प्रदीप सिंह ने वितरण केंद्रों पर पारदर्शी तरीके से वितरण कराए जाने व उपभोक्ताओं की संख्या के मुताबिक सिलिंडर आपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें