फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल कप्तानगंज के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों को शपथ दिलाते जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद अग्रवाल और ? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
व्यापार मंडल कप्तानगंज के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की कप्तानगंज इकाई के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह सोमवार की शाम को संपन्न हो गया। नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में आयोजित समारोह में संगठन के जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार हर समय व्यापारियों के प्रति गंभीर है। व्यापारियों के लिए सरकार ने मुद्रा लोन के साथ बैकिंग की व्यवस्था आसान और सरल बना दी गई है। विशिष्ट अतिथि गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जो व्यापारियों पर अत्याचार और गुंडा टैक्स लिया जाता रहा है उससे भाजपा सरकार ने निजात दिलाई है। यही वजह है कि दूसरे प्रांतों के उद्योगपतियों ने अपना व्यवसाय यहां शुरू कर दिया है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद अग्रवाल ने अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, महामंत्री संतोष जायसवाल, कोषाध्यक्ष मणिचंद्र वर्मा, संरक्षक संजय यादव, राजेश कुमार वर्मा, विपुल खेतान, राजेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष अभय मद्धेशिया, बैजनाथ कसौधन, मंत्री रमेश मोदनवाल, संगठन मंत्री विनोद खेतान सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपलाल भारती, जयप्रकाश उपाध्याय, हरेराम गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, अशोक पांडेय, रामश्याम सिंह, डॉ. शेषमणि गोंड, रामगोपाल गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें