फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी

Fri, 24 May 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। किसान पीजी काॅलेज सेवरही परिसर में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत गोष्ठी हुई। इसमें लोकतंत्र में शैक्षिक संस्थानों की भूमिका विषय पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान को जरूरी बताया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय महामंत्री घनश्याम शाही ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में शैक्षिक संस्थानों की अहम भूमिका रही है। वर्तमान परिवेश में यह दायित्व और बढ़ गया है। शिक्षक व छात्रों को लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है, ताकि लोक उत्सव के इस महापर्व को सफल बनाया जा सके। गोष्ठी को केन यूनियन के चेयरमैन धीरेंद्र राय, काॅलेज के प्रबंधक अनूप कुमार, डॉ. दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, मंजेश कुमार आदि ने संबोधित किया। इस दौरान विजय कुमार, अम्बुजेश शुक्ल, अजय श्रीवास्तव, अभिषेक राय, आदित्य यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें