फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कल मनाया जाएगा मतदाता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 24 जनवरी को मनाया जाएगा। पहले यह आयोजन 25 जनवरी को आयोजित होना था, लेकिन उस दिन साप्ताहिक अवकाश होने के चलते यह कार्यक्रम एक दिन पहले मनाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्र ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, विभागों एवं शिक्षण संस्थानों में सुबह 11 बजे अधिकारी एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा रविंद्रनगर स्टेडियम में डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें