फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोकतंत्र की आधारशिला को मजबूत करने का अभियान है मतदाता पुनरीक्षण

Fri, 07 Nov 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मतदाता पुनरीक्षण केवल निर्वाचन प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आधारशिला को मजबूत करने का अभियान है। लोकतंत्र की मजबूती जागरूक और जिम्मेदार मतदाताओं से होती है। यदि सूची में घुसपैठिए या अवांछित नाम जुड़ जाते हैं तो लोकतंत्र की नींव कमजोर पड़ती है। सीमावर्ती इलाकों में विदेशी घुसपैठियों को मतदाता सूची से दूर रखना जरूरी है, ताकि लोकतंत्र की पवित्रता बनी रहे।
विज्ञापन

ये बातें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कही। वे बृहपतिवार को नगर पालिका परिषद सभागार कसया और किसान इंटर काॅलेज साखोपार में भाजपा की तरफ से आयोजित मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों की पारदर्शिता और विश्वसनीयता इस प्रक्रिया पर निर्भर करेगी। इसलिए संगठन के हर स्तर पर सामूहिक प्रयास और समन्वय जरूरी है। पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि संगठन की दृष्टि से यह अभियान एक जनसंवाद एवं जनसंपर्क का अवसर भी है। कार्यशाला को कुशीनगर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद, पूर्व जिला मंत्री अमित पांडेय आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें