फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल : कौला छापर की टीम ने जीता उद्घाटन मैच

Wed, 11 Feb 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। आजाद क्लब बतरौली बाजार की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय अंतर राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का मंगलवार को उद्घाटन हुआ। कौला छपरा की टीम ने उद्घाटन मैच जीत लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को 3-3 सेट के दो मैच खेले गए। उद्घाटन मैच कौला छापर और बांसगांव की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कौला छापर की टीम ने 15-11 और 17-15 से उद्घाटन मैच जीत लिया। दूसरा मैच पिपरा और बतरौली बाजार की बी टीम के बीच हुआ। पिपरा की टीम ने 15-11 और 16-14 से मैच जीता। मैच के मुख्य निर्णायक मकसूद आलम व सह निर्णायक आशिक अली रहे, जबकि स्कोरर वसीम अंसारी तथा लाइनमैन प्रदीप शर्मा व वलीजान अंसारी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें