फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Sat, 19 Mar 2016 11:25 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
श्रम विभाग की ओर से हाटा कस्बे के श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में साइकिल वितरित की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा। श्रम विभाग की ओर से हाटा कस्बे के श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में साइकिल वितरित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाटा के विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री राधेश्याम सिंह रहे।
श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को साइकिल वितरण के लिए शनिवार को हाटा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश सरकार में मंत्री राधेश्याम सिंह ने चार हजार लोगों को साइकिल वितरण किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्ग के लोगों के लिए काम कर रही है।

श्रमिकों के हितों पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। इसलिए श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को साइकिल वितरण किया जा रहा है। ताकि कार्यस्थल तक पहुंचने में उन्हें सहूलियत मिल सके। उन्होंने बताया कि अब तक केवल हाटा विधानसभा क्षेत्र में करीब दस दस हजार साइकिल वितरित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ताकि विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा श्रमिकों के लिए चलाई गई अन्य योजनाओं की भी जानकारी मंत्री ने दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सचिंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य सत्यकाम पांडेय, एसडीएम जेपी गुप्ता सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें