फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर जाकर देखी व्यवस्था

Sun, 26 Nov 2017 12:31 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
बूथों पर जाकर देखी व्यवस्था। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
तमकुहीरोड।  निकाय चुनाव के मतदान की तैयारियो को लेकर तमकुहीराज के एसडीएम सहित अन्य अधिकारियो ने शनिवार को सेवरही के सभी सात मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, रैम्प और बूथ निर्माण आदि की जानकारी ली गई।
विज्ञापन


एसडीएम/कार्यपालक मजिस्ट्रेट तमकुहीराज गुलाबचंद्र, तहसीलदार रामप्यारे, सीओ आरके तिवारी और एसओ सेवरही श्रीप्रकाश यादव आदि ने लोकमान्य इंटर कालेज जानकीनगर, संस्कृत पाठशाला, कन्या प्राथमिक विद्यालय अम्बेडकरनगर, राजकीय कन्या इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय तुर्कवलिया, बालिका लघु माध्यमिक विद्यालय और सामुदायिक भवन नगर पंचायत सेवरही स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर अब तक की तैयारियों को देखा और जरूरी दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान राजस्व निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, लोकमान्य इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर राणाप्रताप शाही, लेखपाल सुरेश शर्मा, अशोक वर्मा, जयंत गुप्ता, अश्विनी राय, जयनाथ शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें