फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विधि-विधान से हुई विश्वकर्मा की पूजा, कल-कारखानों में भजन-कीर्तन

विज्ञापन
पडरौना शहर के गायत्री मंदिर के पास विश्वकर्मा पूजा करते लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को धूमधाम से देवशिल्पी विश्वकर्मा की पूजा की गई। सुबह से ही औद्योगिक आस्थानों, वर्कशाप, मोटर गैरेज व अन्य कल-कारखानों सहित मशीनरी स्टोर्स में साफ-सफाई के बाद पूजन-अर्चन शुरू हो गया। रोडवेज वर्कशाप, बिजली घर, आईआटीआई, औद्योगिक आस्थान परिसर में लगे कारखाना सहित विभिन्न स्थानों पर देवशिल्पी की पूजा की गई।
विज्ञापन

मान्यता है कि भाद्रपद मास की अमावस्या के दिन व्रत रखकर विश्वकर्मा का महात्म्य सुनने से दरिद्रता दूर होती है। साथ ही उनके लौह एवं मशीनरी व्यापार में वृद्ध होती। विश्वकर्मा पूजन के लिए शहर सहित ग्रामीण अंचलों में आकर्षक पंडाल सजाए गए थे। छावनी स्थित रोडवेज वर्कशाप में पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान, कठकुइयां मोड़ स्थित बिजली घर में एक्सईएन सुरेंद्र कुमार, छावनी स्थित राजकीय आईटीआई में प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्या ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन किया। इसके बाद मौजूद लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। इसी तरह रामकोला रोड स्थित औद्योगिक आस्थान में लगे कल कारखानों में देवशिल्पी का पूजन किया गया। कुछ स्थानों पर देर शाम भजन कीर्तन आयोजित किए गए।
लक्ष्मीगंज संवाद के अनुसार, विभिन्न प्रतिष्ठानों के अलावा विद्युत उपकेंद्र सपहा में विश्वकर्मा पूजन किया गया। करीगरों ने अपने औजारों का पूजन किया। कई जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आटा चक्की, हार्डवेयर, अन्य मशीनरी के प्रतिष्ठानो पर औजारों, मशीनों आदि का पूजन किया गया। कारीगर रामकृपाल शर्मा, रामनरेश शर्मा, अमित विश्वकर्मा, पारस विश्वकर्मा आदि ने बताया कि मशीनरी में कुछ सिखने की प्रेरणा भगवान विश्वकर्मा से मिली है। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र सपहा में भी कर्मचारियों ने भी भजन कीर्तन कर विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस दौरान बख्तियार अहमद, मनोहर कुमार, पवन सिंह ,विकास यादव, राहुल पटेल, अनुराग सिंह, अमित पटेल, लक्ष्मण यादव, अमर यादव आदि मौजूद रहे।
तमकुहीरोड संवाद के अनुसार |सेवरही क्षेत्र में बृहस्पतिवार को देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने वाहनों और अन्य यंत्रों की साफ सफाई कर उनकी विधि विधान से पूजा की। इस मौके पर कहीं भजन कीर्तन तो कही भंडारे का आयोजन किया गया।
सेवरही चीनी मिल, बिजली घर, गंडक कालोनी, रेलवे वर्कशाप, स्वर्णकार संघ हनुमान मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, ब्रह्मस्थान, गन्ना अनुसंधान संस्थान समेत क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई।
रामकोला संवाद के अनुसार त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड परिसर में बृहस्पतिवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ की गई। पंडित विश्वनाथ पांडेय ने विधि-विधानपूर्वक पूजा एवं हवन संपन्न कराया। इस दौरान यूनिट के प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह, कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय, लेखा विभागाध्यक्ष जोगिंदर यादव, गन्ना विभागाध्यक्ष हरदयाल सिंह, मुख्य अभियंता अवधेश सिंह, मुख्य रसायनज्ञ संजय तिवारी, सुमंत सिंह, श्रम कल्याण अधिकारी राज मनोहर कुमार, आनंद नारायण मिश्रा, अभिषेक सिंह, रंजीत कुमार, सुरमेश आदि मौजूद रहे।
उजारनाथ संवाद के अनुसार क्षेत्र के सेंदुरिया, लोहलनगढ़ी, मोगलपुरा, गगलवा, करमैनी, सपही, पकड़ी गोसाई, भेलया, देवरिया वृत, जवार भैंसहा सहित आसपास के गांवों में विश्वकर्मा जयंती मनाई। वर्कशॉप के मालिक और वाहन स्वामियों ने अपने ट्रैक्टर, बाइक समेत अन्य उपकरणों की साफ-सफाई कर पूजा की। कई लोगों ने वाहनों को मंदिर परिसर में विधिवत पूजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें