फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गांव के अखाड़े से शुरू किया सफर, राष्ट्रीय स्तर पर छाया विशाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती के 55 किलो भार वर्ग में जीता स्वर्ण, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में हुआ चयन
विज्ञापन

खडडा (कुशीनगर)। खडडा तहसील के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधी छपरा गांव के विशाल यादव ने मध्य प्रदेश के गोविंद नगर पिपरिया में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के अंडर-17 फ्रीस्टाइल कुश्ती में 55 किलोग्राम भार वर्ग का स्वर्ण पदक जीता है। विशाल की इस उपलब्धि से उसके परिजन व स्थानीय लोग उत्साहित हैं।
एक से पांच अक्तूबर तक चले 37 वां अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में विशाल ने फाइनल में राजस्थान के अमित पहलवान को 10-2 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के बाद विशाल का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के लिए हुआ है। उनकी उपलब्धि से गांव और क्षेत्र के लोगों में खुशी है। विशाल का कुश्ती से जुड़ाव बचपन में ही हो गया था। शुरुआत में वह घर पर अभ्यास करते थे।
विज्ञापन

इसके बाद गांव के अखाड़े में अपने चाचा बबलू यादव के मार्गदर्शन में तैयारी करने लगे। गोरखपुर में कक्षा आठ में नामांकन के बाद उन्होंने फैजाबाद में कुश्ती का प्रशिक्षण लिया। पढ़ाई के साथ कुश्ती जारी रखते हुए वह अब कक्षा दस में हैं। राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में विशाल ने पहले मुकाबले में हरियाणा के बादल को बाईफॉल से शिकस्त दी। इसके बाद फाइनल में राजस्थान के अमित के खिलाफ 10-2 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इस जीत के साथ उन्होंने 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को विभिन्न स्तरों पर प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए किया जाता है। विशाल के चयन की जानकारी गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें