फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 800 मीटर दौड़ में विशाल और लक्ष्मी ने मारी बाजी

Tue, 02 Dec 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित जिला स्टेडियम में सोमवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की तरफ से दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव शुरू हुआ। खेल महोत्सव के पहले दिन एथलेटिक्स में खिलाडि़यों ने अपना दम दिखाया। इस दौरान 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में विशाल यादव और बालिका वर्ग में लक्ष्मी यादव ने पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी आदित्य चंद, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने सोमवार को खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सांसद खेल महोत्सव आगाज किया। खेल के पहले दिन 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें बालक वर्ग में विशाल यादव ने पहला, प्रदीप जायसवाल ने दूसरा और आदित्य उपाध्याय ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह बालिका वर्ग में लक्ष्मी यादव पहले, कुमारी सलोनी दूसरे और अमृता सोनी तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और टीशर्ट देकर सम्मानित किया गया। अंत में क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। प्रतियोगिता का संचालन रविंद्र नारायण पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शशिप्रभा सिंह, ऋषिकेश यादव, अनिल कुमार मिश्र, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें