पडरौना। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को कलेक्ट बार एसोसिएशन पडरौना का चुनाव हुआ। इसमें अधिवक्ता विरेंद्र नाथ मिश्र निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि महामंत्री का चुनाव हुआ। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने पर महामंत्री पद के नीलरतन श्रीवास्तव और मार्कंडेय पांडेय ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। एक पद के लिए दो उम्मीदवार होने के चलते चुनाव अधिकारी ने मतदान कराई। इसमें नीलरतन ने अपने प्रतिद्वंद्वी मार्कंडेय पांडेय को 19 मत से हराकर जीत दर्ज की।
निर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ता कमलेश प्रसाद त्रिपाठी, जगदीश लाल श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव, रविंद्र उपाध्याय, कैलाश पांडेय, विपिन बिहारी श्रीवास्तव, वासुदेव गिरि, राज कुमार मिश्र आदि ने माला पहनाकर बधाई दी।