फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में डॉक्टर के आवास में घुसकर मारपीट

Sun, 08 Jan 2017 11:54 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
शनिवार की देर रात कुछ लोग एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए रामकोला सीएचसी लेकर पहुंचे थे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मरीज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि मरीज को जिला अस्पताल ले जाने के लिए वाहन नहीं मिला तो मरीज के साथ आए लोगों ने अस्पताल के एक डॉक्टर के साथ उनके आवास में घुसकर मारपीट की गई। रविवार की सुबह डॉक्टर ने रामकोला पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर सौंपी।      
विज्ञापन

रामकोला सीएचसी पर तैनात डाक्टर एसके विश्वकर्मा शनिवार की रात अस्पताल परिसर स्थित अपने आवास पर थे। रात में धर्मसमधा मंदिर के पास हुए हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसको इलाज के लिए कुछ लोग लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर एसके विश्वकर्मा के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कुछ देर बार घायल युवक के घरवालों समेत कई लोग उनके आवास पर पहुंचे और घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाने के लिए सरकारी गाड़ी मांगने लगे। डॉक्टर के अनुसार गाड़ी उपलब्ध न कराने पर उनके साथ मारपीट की गई। तत्काल मदद के लिए उन्होंने 100 नंबर पर डायल किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। इसके बाद वे लोग चले गए। सुबह डॉक्टर एसके विश्वकर्मा ने रामकोला थाने पहुंच कर रात में हुई मारपीट से संबंधित तहरीर एसओ को सौंपी। इस संबंध में एसओ गजेंद्र राय ने आरोपियों की तलाश की जा रही है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें