पदभार ग्रहण करने के बाद अधीनस्थों से वार्ता करते बीएसए विमलेश कुमार।
- फोटो : KUSHINAGAR
नए बीएसए विमलेश कुमार ने संभाला कार्यभार
पडरौना। कुशीनगर बीएसए विमलेश कुमार ने शनिवार को दोपहर बाद कार्यालय पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। इसके पहले वे लखनऊ में सहायक डीआईओएस के पद पर तैनात थे। बीएसए अरुण कुमार के निलंबन के बाद 16 अक्टूबर से डॉयट प्राचार्य मनमोहन शर्मा बतौर प्रभारी बीएसए कार्यों का संचालन कर रहे थे।
पदभार ग्रहण के बाद बीएसए विमलेश कुमार ने कहा कि जिले में पठन-पाठन की गुणवत्ता बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता में है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर लंबित मामलों के निस्तारण में शीघ्रता लाने का निर्देश दिया।
इस दौरान मुहम्मद अकील खान, प्रेम शंकर मिश्र, जीतेंद्र राव, बीईओ रामसुयश वर्मा, मनोज दूबे, जयप्रकाश दूबे, विवेक पांडेय, बलवंत बहादुर, सत्यजीत दूबे, जीतेंद्र गौतम, सर्वेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।