पडरौना। सहुआडीह गांव के लोगों ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन देकर राशन कार्ड वितरण में धांधली का आरोप लगाया। इन लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
डीएम को दिए ज्ञापन में गांव वालों ने कहा है कि पात्रों की जगह अपात्र लोगों को राशन कार्ड दिए गए हैं। इसका कारण पूछने पर सूची में न होने को आधार बताया जा रहा है। राशन वितरण भी मनमानी तरीके से हो रहा है। शिकायतकर्ता चंचल प्रसाद, निजामुद्दीन, सुदीन अंसारी, मुस्ताक अंसारी, योगेंद्र सिंह, सिद्धेश्वर प्रसाद, गोकुल शर्मा, वासदेव शर्मा, कृपाशंकर,राजू सिंह, चंद्रिका गुप्ता आदि ने इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।