फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कश्यप-निषाद समाज को एससी आरक्षण देने की मांग

Wed, 05 Aug 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मंगलवार को फाजिलनगर के मैरिज हॉल में कार्यकर्ता संवाद एवं प्रेस वार्ता में कश्यप-निषाद समाज को एससी आरक्षण देने की मांग की। कहा कि यदि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कश्यप-निषाद समाज को संवैधानिक एससी आरक्षण नहीं मिला, तो समाज भाजपा को वोट नहीं देगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में गांव-गांव और घर-घर गंगाजल के साथ जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और समाज के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि निषाद समाज के सम्मान, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों के लिए है। उन्होंने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा, एक रोटी कम खाइए, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाइए। शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है। मौजूद कार्यकर्ताओं और कश्यप-निषाद समाज के लोगों ने पवित्र गंगाजल हाथ में लेकर सामूहिक संकल्प लिया कि यदि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाज को संवैधानिक एससी आरक्षण नहीं मिला, तो वे भाजपा को वोट नहीं देंगे। इस दौरान लोगों ने भगवान गुहराज निषाद, महर्षि कश्यप, वीर एकलव्य, अमर शहीद जुब्बा सहनी और वीरांगना फूलन देवी सहित समाज के महापुरुषों को साक्षी मानकर अपना संकल्प दोहराया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विकासशील इंसान पार्टी लोकतंत्र और संविधान में पूर्ण आस्था रखते हुए निषाद समाज के संवैधानिक आरक्षण और अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आगे भी जारी रखेगी।





विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी ) के संस्थापक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मंगलवार को फाज़िलनगर स्थित कुशवाहा मैरेज हॉल (दुदही टैक्सी स्टैंड) में आयोजित कार्यकर्ता संवाद एवं प्रेस वार्ता में कश्यप-निषाद समाज के संवैधानिक अधिकारों और एससी आरक्षण के मुद्दे पर बड़ा राजनीतिक बयान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कश्यप-निषाद समाज को संवैधानिक एससी आरक्षण नहीं मिला, तो समाज भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देगा। इसके लिए पूरे उत्तर प्रदेश में गांव-गांव और घर-घर गंगाजल के साथ जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और समाज के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि निषाद समाज के सम्मान, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों के लिए है।
उन्होंने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा, एक रोटी कम खाइए, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाइए। शिक्षित समाज ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें