फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

Sun, 18 Mar 2018 11:42 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
थाने का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
खड्डा। शराब पीने से मना करने पर रोकने वाले दुकानदार और उसके सहयोगियों की पिटाई के विरोध में पनियहवा के लोगों ने रविवार को हनुमानगंज थाने का घेराव किया। उसके बाद एसओ को अपनी तहरीर सौंपी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा तिराहे पर इसी गांव के दीपलाल भोजनालय संचालित करते हैं। आरोप है कि शनिवार की रात लगभग आठ बजे खड्डा थाने में तैनात सिपाही दो व्यक्तियों के साथ पहुंचकर खाना मांगे और वहीं शराब पीने लगे। इस पर दुकानदार ने आपत्ति जताई तो सिपाही को नागवार लगा। उसने दुकानदार को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बात बढ़ गई। सूचना मिलने पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। गांव के लोगों का आरोप है कि उस सिपाही ने रात के लगभग 11 बजे हनुमानगंज थाने के एक एसआई और कई पुलिसकर्मियों के साथ होटल पर धावा बोल दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। दुकान में सो रहे लोगों को भी मारा पीटा। इसमें बदरी, डोमई, अखिलेश आदि घायल हो गए। उनका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।

इसकी जानकारी होने पर रात में ही अगल बगल के दुकानदार व गांववाले इकट्ठा हो गए। पुलिसकर्मियों के इस बर्ताव से नाराज लोग वहां पहुंच गए। लोगों के गुस्से को देख आरोपी पुलिसकर्मी भागने लगे। इनमें शामिल पुलिसकर्मियों की दो बाइक व मोबाइल तथा हनुमानगंज थाने में तैनात संतोष यादव नाम के सिपाही का पर्स परिचय पत्र सहित गिर गया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह पनियहवा के प्रधान ओमप्रकाश की अगुवाई में बड़ी संख्या में गांव वाले थाने पहुंचे और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने का घेराव कर प्रदर्शन करने लगे। हनुमानगंज थाने के एसओ ने लोगों को शांत कराते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। भोजनालय के मालिक दीपलाल ने एसआई सहित कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर देकर लूटपाट, मारपीट सहित कई आरोप लगाया है।

इस संबंध में एसओ हनुमानगंज अरुण मौर्य का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें