फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Sun, 18 Mar 2018 11:39 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
पथ्ा संचलन - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। रविवार को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शहर में पथ संचलन किया गया। जयघोष के साथ कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों ने पूरे नगर का भ्रमण किया। इसके पहले संघ के पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों को विक्रमी संवत और संघ संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम राव हेडगेवार के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में जिले भर के स्वयंसेवक और भाजपा के पदाधिकारियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल परिसर में रविवार को दिन के करीब 11 बजे से पथ संचलन के लिए जिले भर से आए स्वयंसेवक एकत्र हुए। इसके बाद स्वयंसेवकों को शारीरिक व्यायाम और बौद्घिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय बौद्घिक प्रमुख मिथिलेश नारायण ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने, देश में परम वैभव की स्थिति में लाने के साथ साथ हिंदू संस्कार को वापस दिलाना आरएसएस का मूल उद्देश्य है। 

बौद्घिक के बाद स्वयंसेवक कतारबद्घ होकर घोष की धुन पर कदमताल करते हुए नगर की तरफ बढ़ चले। जूनियर हाईस्कूल से सुभाष चौक, रामकोला रोड, नौका टोला चुंगी, साहबगंज, मेन बाजार, तिलक चौक, छुछिया गेट, जटहां रोड, भारती शिवाला चौक, कसेरा टोली होते हुए पुन: जूनियर हाईस्कूल में स्वयंसेवक पहुंचे, जहां संचलन को विराम दिया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर सह विभाग संघचालक डॉक्टर विपिन बिहारी चौबे, सह विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, नगर प्रचार मनीष, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, चेयरमैन पडरौना विनय जायसवाल, भाजपा नेता लल्लन मिश्र, मारकंडेय शाही, गौरव तिवारी, डॉक्टर नीलेश मिश्र, प्रदीप ओझा, नवनीत तिवारी, शशिकांत मिश्र, सिद्घेश्वर मिश्र, उमेश सोनी, फूलबदन, शेषनाथ शर्मा, आलोक मिश्र, संजय जायसवाल, रितेश रजत दुबे समेत जिले भर से आए स्वयंसेवक शामिल हुए। 

नव संवत्सर पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की ओर से रविवार को कसया नगर में पथ संचलन किया गया। इसमें आरएसएस के गणवेश में स्वयंसेवक शामिल हुए। स्वयंसेवकों की जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विभिन्न क्षेत्रों से आये स्वयंसेवक बीआरसी परिसर कसया में एकत्र हुए। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक कतारबद्घ होकर घोष की धुन पर नगर में संचलन किए। नगर के ब्रह्मस्थान, श्रीराम जानकी मंदिर, एनएच-28 होते हुए जूनियर हाईस्कूल कसया परिसर में पहुंचा। इसके बाद बौद्घिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता प्रांत कार्यवाह डॉक्टर संजीत कुमार गुप्त ने कहा कि स्वंयसेवक अपनी कत्वर्यनिष्ठा से जाने जाते हैं। हिंदू संगठन से ही राष्ट्र मजबूत होगा। डॉक्टर हेडगेवार अवतारी पुरुष थे। एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद भी परिवार की चिंता छोड़कर देश की फिक्र की थी। वर्ष 1925 में उन्होंने संघ की स्थापना की थी। उन्होंने युवा पीढ़ी को सम्यक मार्ग दिखाने का प्रयास किया। मुख्य शिक्षक की भूमिका शक्ति सिंह ने निभाई। संचालन जनार्दन ने किया। वहीं बौद्धिक गीत प्रांजल ने प्रस्तुत किया।
इस मौके पर सूर्यप्रकाश यादव, राजधारी, केदारनाथ गुप्त, देवेंद्र, सुरेश प्रसाद गुप्त, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी, चंद्रिका शर्मा, महेश जायसवाल, विजय गुप्त, कुश मद्धेशिया, दीनानाथ अग्रहरि, रामजी सिंह, मनीष श्रीवास्तव, अनिल राव, डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह, सुरेंद्र पांडेय, संतोष दत्त राय, अमिय गुप्त आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें