फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली कटौती पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

Fri, 16 May 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
लतवा बाजार में प्रदर्शन करते लोग। स्रोत - सोशल मीडिया  
विज्ञापन
तमकुहीराज। ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन तरयासुजान बिजली उपकेंद्र के सरया फीडर से जुड़े गांवों में एक सप्ताह से दो-चार घंटे ही बिजली आती है। वह भी लगातार नहीं रहती है। घंटों बाद कुछ मिनट के लिए बिजली आती फिर गुल हो जाती। भीषण गर्मी व लू से जहां लोग बेहाल हैं, वहीं बिजली की आंखमिचौली व अघोषित कटौती ग्रामीणों के पसीने छुड़ा रही है। बिजली गुल होने पर लोग तरयासुजान बिजली उपकेंद्र के जिम्मेदारों के सरकारी नंबर पर काल करते-करते थक जाते हैं लेकिन फोन रिसीव नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित लोगों ने लतवा बाजार में प्रदर्शन कर बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। तरया सुजान बिजली उपकेंद्र के सरया फीडर से जुड़े गांवों की आपूर्ति बीते एक सप्ताह से चरमरा गई है। सरया फीडर से जुड़े लतवा बाजार, माधोपुर बुजुर्ग, गोड़इता श्रीराम, लतवा मुरलीधर, लतवा जीत, खुदरा, नैनुपहरू सहित 15 से 20 गांवों में 24 घंटे में मात्र दो से चार घंटे आपूर्ति हो पा रही है। बृहस्पतिवार को भी सरया फीडर से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति चरमराई रही। इस दौरान आशुतोष राय, संतोष राय, विनोद शर्मा, अमित कुमार, राहुल कुमार, इंतजा अली, आस मुहम्मद, इमामुद्दीन, असलम अली, गोविन्द शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें