फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क बनवाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 05 Feb 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। स्रोत-सोशल मीडिया     
विज्ञापन
बनकटा बाजार। फाजिलनगर ब्लॉक क्षेत्र के के ग्राम पंचायत कोइलसवा बुर्जुग महुआ टोला से होकर जाने वाले कच्ची सड़क को पिच बनवाने के लिए बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। आरोप है कि इस सड़क को बनवाने के लिए जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा गांव के लोग भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन कर रहे गांव के विंध्याचल यादव, रुदल यादव, प्रमोद राजभर, धीरज कुमार, राजू, गोलू राजा का कहना था कि इस सड़क के निर्माण के लिए एक साल पहले ही विभाग की तरफ से संस्तुति हो गई थी। सिर्फ विभाग के लापरवाही से निर्माण नहीं हो पा रहा है। इसके चलते लोगों को सबसे अधिक परेशानी बरसात के मौसम में होती है जब जल भराव होता है। इससे काफी कठिनाई से लोग आते-जाते हैं। विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेज गया है। शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें