फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शराब की दुकान खोलने के विरोध में गांव वालों ने किया प्रदर्शन

Sat, 15 Jun 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। जीरोबंधा बाजार में आबकारी विभाग ने देसी शराब की नई दुकान आवंटित की है। इसके विरोध में मुसहरी टोला तिराहे पर शुक्रवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र आवंटित दुकान बंद नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सेवरही की परसा उर्फ सिरिसिया ग्राम सभा स्थित जीरो बंधा बाजार में शराब की दुकान आवंटित की गई है। इसका गांव के लोग विरोध कर रहे हैं। पहले यह दुकान जीरो बंधा बाजार में खोलने की कोशिश की गई तो वहां के लोगो ने विरोध शुरू कर दिया। बाद में परसा अव्वल में खोलने की कोशिश हुई तो वहां भी विरोध बढ़ गया। अब आबकारी विभाग इसे मुसहरी टोला तिराहे पर खोलने का प्रयास शुरू किया तो उसका भी लोग विरोध शुरू कर रहे हैं। आबकारी इंस्पेक्टर अभिषेक चौहान शुक्रवार को मुसहरी टोला तिराहे पर पहुंचे तो गांव के लोगों ने लाठी-डंडा लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम लौट गई। गांव के लोगों का कहना था कि उस तिराहे से मुसहरी टोला, हनुमान टोला, चौकी टोला, शिव टोला, बुटन टोला आदि के लोगों का आना-जाना होता है। वहां शराब की दुकान खुलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
इस दौरान अशोक निषाद, रीना देवी, पृथ्वी साह, मुन्नी देवी, काशीनाथ यादव, बबिता देवी, राजकुमार निषाद, सुगंती देवी, कृष्णा यादव, राजू साहनी, लालसा देवी, पारस यादव, धनवतीया देवी, जगरनाथ प्रसाद, लाखन निषाद, लखीचंद, रामपरसन निषाद, धुरंधर यादव, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें