फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मानक के विपरीत इंटरलॉकिंग निर्माण का आरोप, गांव वालों का हंगामा

Thu, 23 Jul 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के पटेरा बुजुर्ग गांव में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत कराए जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए बुधवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को मौके पर रुकवा दिया और पूरे मामले की जांच कराकर मानक के अनुरूप कार्य कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण के जेई राहुल गुप्ता ने बताया कि शिल्ट मिट्टी गिराने का निर्देश है। अगर ठेकेदार सिर्फ मिट्टी गिराया है तो इसकी जांच की जाएगी। जांच में सही मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें