फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंदा पानी बहने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सफाई की मांग

Mon, 17 Feb 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। ब्लॉक के हरपुर गांव के लालाडीह टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने सड़क पर गंदा युक्त पानी बह रहा है और नालियां सफाई के अभाव में जाम हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रर्दशन कर जिला प्रशासन से इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव की नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी से पटी हैं। गांव में तैनात सफाईकर्मी कभी आता नहीं है। प्राथमिक विद्यालय के सामने गंदा पानी फैला है। बरसात के दिनों में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होता है तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मानवेंद्र साहनी, प्रदीप साहनी, विजय साहनी, उमेश, विरेंद्र यादव, बृजनंदन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत मोहन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर इस समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें