फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: थानाध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण नाराज

Tue, 14 Jan 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। बरवापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमवाखास टोला के कपरधिक्का में राम जानकी मंदिर पर 65 वर्षीय साधु की हत्या के मामले में 48 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।
विज्ञापन

शराब तस्करी से जोड़कर भी चर्चाएं हो रही हैं कि सीमावर्ती इलाका होने के नाते तस्करी से जुड़ा मामला तो नहीं है। घटना के बाद पहुंची डॉग स्क्वायड की सक्रियता से दो लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लोगों का मानना है कि असल आरोपित तक पहुंचने में पुलिस शिथिलता बरत रही है। लोग पुलिस यह भी आरोप लगा रहे है कि मामला ठंडा होने पर पुलिस की ओर गुडवर्क दिखाने के लिए कहीं किसी निर्दोष व्यक्ति को ही शिकार न बना लिया जाए, जिससे सीमावर्ती इलाकों में बदमाशों की फैली तानाशाही खत्म नहीं हो सकेगी। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के कपरधिक्का में राम जानकी मंदिर में तीन दशक से अधिक समय से रह रहे फलाहारी महाराज की रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। जानकारी होते ही क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों व पुलिस के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें