मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के दुबौली गांव में सरकारी राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों ने कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार अंगूठा लगवाने के बाद भी निर्धारित राशन नहीं देता, जिससे पात्र लाभार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायत मिलने पर पूर्ति निरीक्षक बैजनाथ सिंह शनिवार की शाम गांव पहुंचे और मौके पर जांच की। उन्होंने आरोप लगाने वाले ग्रामीणों से बयान दर्ज किए। ग्रामीण प्रद्युम्न चौहान हेवंती और फूलकली ने बताया कि उनसे अंगूठा लगवा लिया जाता है, लेकिन उसके बावजूद राशन नहीं दिया जाता है।
पूर्ति निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि केवल एक व्यक्ति ने शिकायत की थी, शेष अन्य कार्डधारकों ने बताया कि राशन उन्हें समय पर मिल जाता है।